कोरोना वायरस के संक्रमण से लोग इतना डरे सहमे हैं कि दूसरे शहरों से घर आने वाले अपने परिजनों को भी घर आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। मुंबई से घर लौटे युवक को भी परिजनों ने दरवाजे पर से ही घर के अंदर आने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद युवक अपने नानी के घर में जाकर शरण ली। वाराणसी शहर के गोला दीनानाथ निवासी अशोक मुंबई में एक होटल में काम करता है। लॉकडाउन और मुंबई में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 20 दिनों से होटल बंद है। अशोक के पास जब कोई विकल्प नहीं बचा तो मुंबई से वाराणसी अपने घर के लिए पैदल ही चल पड़ा।
करीब 1600 किलोमीटर की यात्रा पैदल करने के बाद रविवार को अशोक पहुंचा। सबसे पहले अशोक अपनी जांच कराने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचा। वहां बहुत देर तक इधर-उधर घूमता रहा, जब जांच नहीं हुई तो वह दीनदयाल अस्पताल पहुंचा। यहां पर जांच करने के बाद डाक्टरों ने उसे घर में 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की हिदायत दी। इसके बाद वह घर पहुंचा तो मां ने घर का दरवाजा ही नहीं खोला। युवक घर के बाहर से मिन्नतें करता रहा लेकिन घरवालों ने उसे अंदर आने नहीं दिया।
घरवालों का कहना था कि अशोक मुंबई से आया है, हो सकता है कि उसे कोरोना हो। इसके अलावा पुलिस भी परेशान करेगी और मुकदमा भी करेगी। इसके बाद परेशान अशोक कतुआपुरा स्थित नानी के घर चला गया।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…