छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

रायपुर, 23 अगस्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया।

      मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। एम्बुलेंस में लगा ऑटोमैटिक स्ट्रैचर आवश्यकतानुसार बिस्तर में भी परिवर्तित किया जा सकता है। आकार में बड़ा होने के कारण गम्भीर अवस्था वाले मरीजों की देखरेख के लिए परिजन भी इस एम्बुलेंस में सहजता से आ सकते हैं।

   इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे एवं जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

5 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago