मोबाइल फोन छुपाने से नाराज लड़की ने पिता को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला और मां के साथ मिलकर दफना दिया शव

बिलासपुर– जिले में पिता के मोबाइल फोन छुपाने से नाराज लड़की ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और मां के साथ मिलकर शव को दफना दिया। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचनपुर गांव में मंगलूराम धनवार (58) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलूराम की बेटी दिव्या (28) और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दिव्या ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की थी जिससे उसके पिता नाराज रहते थे। उन्होंने बताया कि इस महीने की 23 तारीख को दिव्या अपने मायके आई थी। दूसरे दिन 24 जनवरी को दिव्या को उसका मोबाइल फोन नहीं दिखा तब उसने अपने पिता से इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन पिता मंगलूराम ने गोलमोल जवाब दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज दिव्या दिन भर अपने पिता से झगड़ती रही तब उसके पिता ने उसे बताया कि अपनी मर्जी से शादी करने के कारण वह उससे नाराज है और उसने मोबाइल छिपा दिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद नाराज दिव्या ने लाठी से पिता की पिटाई शुरू कर दी। जब शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तब दिव्या ने पड़ोसियों से भी मारपीट की।

पिता के सिर पर कई वार किए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोसी वहां से चले गए तब भी दिव्या अपने पिता की पिटाई करती रही और बाद में मंगलूराम के सिर पर पत्थर से कई वार भी कर किए। इससे मंगलूराम की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद बेटी दिव्या और उसकी मां ने मंगलूराम के शव को आंगन के समीप एक गड्ढे में दफना दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के एक दिन बाद 25 जनवरी को एक ग्रामीण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया तथा महिलाओं की खोज शुरू की गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

55 minutes ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

55 minutes ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

1 hour ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

1 hour ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago