छत्तीसगढ़

मोहला : एसआईआर कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

– दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश, प्रतिदिन ऑनलाइन-ऑफलाइन रिपोर्ट अनिवार्य

– मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी विकासखंड में चल रहे एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

          मोहला । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तुलिका प्रजापति ने निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोहला एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हेमेंद्र भूआर्य भी उपस्थित रहे।


        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत तहसील खड़गांव बीईओ कार्यालय मानपुर, जनपद पंचायत मानपुर, तहसील कार्यालय मानपुर, अनुविभागीय कार्यालय मानपुर एवं जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी पहुंचीं। उन्होंने एसआईआर से संबंधित सभी आवेदन, रजिस्टर एवं अभिलेखों की गहन जांच की। कलेक्टर प्रजापति ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन किए गए कार्यों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। साथ ही अन्य राज्यों से संबंधित आवेदनों का तत्काल निरीक्षण एवं नियमानुसार निराकरण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा कर अपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी दी साथ ही अधिकारियों को दस्तावेजों के संकलन एवं प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवेदकों के  बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


        कलेक्टर प्रजापति ने कार्यालयीन कर्मचारियों का कार्य-विभाजन कर अलग-अलग दायित्व सौंपने तथा आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निष्पादन, सुनवाई एवं अपलोडिंग की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अधिकतम दो दिवस के भीतर संबंधित आवेदक को सूचना दी जाए। दस्तावेज सत्यापन हेतु आवेदकों को फोन के माध्यम से सूचित कर भूमि अभिलेख निवास प्रमाण पत्र, माता-पिता से संबंधित दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए गए। अपूर्ण दस्तावेज वाले प्रकरणों में स्पष्ट जानकारी देकर शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। कलेक्टर प्रजापति ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः: पालन सुनिश्चित करते हुए एसआईआर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

– महाराष्ट्र से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता, अनुपस्थित मामलों में नोटिस जारी करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने आवेदकों की अनुपस्थिति वाले मामलों में सूचना देने एवं तीसरी बार नोटिस चस्पा कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से संबंधित प्रकरणों में अपेक्षित समय को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए ताकि एसआईआर कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।

– किसी एक वैध दस्तावेज की प्रति संलग्न कर प्रस्तुत करना होगा आवेदन

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान जो मतदाता Uncollectable   की श्रेणी में दर्ज किए गए हैं, वे भी फॉर्म-6 के माध्यम से पुन: आवेदन कर सकते हैं। पात्र मतदाताओं को अपने निवास क्षेत्र के बीएलओ को एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ निम्न में से किसी एक वैध दस्तावेज की प्रति संलग्न कर आवेदन प्रस्तुत करना होगा। जैसे केंद्रीय/राज्य/पीएसयू कर्मचारी पहचान पत्र या पेंशन आदेश, जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र अथवा आयोग के निर्देशानुसार आधार संबंधी दस्तावेज आदि।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत खाद्य…

35 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

2 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

3 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

3 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

3 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

4 hours ago