राजनांदगांव

युवाओं को बेरोजगारी भत्ता कब देगी सरकार :- नमो लोढा

डौडीलोहारा – भाजयुमो नेता नमो लोढ़ा ने बताया की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, नियमितिकरण, रोजगार, शराब दुकान बंद जैसे लोकलुभावन वादे किए गए थे,

जिसे समाने रखते हुए कहा कि युवाओं को किये गए वादे को कब पूरा करेगी राज्य सरकार।
कांग्रेस सरकार युवाओं को गुमराह करते हुए रोजगार के झुठे आंकड़े बता रही जबकि इसकी सच्चाई पूरे प्रदेश की जनता जान चुकी है। सरकार विज्ञापन देती है हमने 545 नए उद्योग लगाए है मैं सरकार से पूछना चाहता हूं पांच भी नए उद्योग बता दे जो पिछले डेढ़ साल में लगे हो ये सरकार मात्र बेरोजगार युवाओं से गोबर उठवा रही हैं।

भाजयुमो नेता नमो लोढा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को कुछ हासिल नहीं हुआ है, बल्कि गंगाजल हाथ में रख पूर्ण शराबबंदी करने वाली सरकार के राज में आज प्रदेश में सर्वाधिक शराब बिक रही, सरकार को अपने आय की चिंता है। प्रदेश सरकार के पास मंडल आयोग बनाने के लिए पैसा है, विधायकों का भत्ता बढ़ाने के लिए पैसा है, अपने विज्ञापन के लिए पैसा है लेकिन युवाओं को रोजगार देने के लिए पैसा नहीं है। कांग्रेस सरकार ने इस कार्यकाल में दो बार बजट पेस कर चुकी है लेकिन इन दोनों बार युवाओं को कुछ खास हासिल नहीं हुआ और ना ही बेरोजगारी भत्ते की बात हुई । कांग्रेस ने वादा किया था 2500 प्रति माह एक बेरोजगार युवक को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और 2500 प्रति माह के हिसाब से सालाना 30000 रुपए और दो सालो का 60000 रुपए का नुक़सान हर एक बेरोजगार युवक को हुआ क्योंकि कांग्रेस ने सरकार बनाने की लिए चुनाव के समय बड़े बड़े वादे तो कर दिए लेकिन अब एक भी वादे को पूरा करने में असमर्थ है। प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के साथ सरकार ने वादा खिलाफी किया है।

किसानों को कर्जा माफ के नाम पर फसाया गया और इस वादे को भी कांग्रेस पूरा नहीं कर सकी। गन्ने और चना का समर्थन मूल्य अभी तक किसानों कि नहीं मिला जबकि दो महीने बाद गन्ने कि नई फसल कट जाएगी। बिजली बिल हाफ करते की बात करने वाली कांग्रेस के सरकार बनते ही बिजली बिल नहीं बल्कि बिजली हाफ हो गया, उल्टा नब्बे पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है।
पूर्ववर्ती सरकार के संसदीय सचिव बनाने के फैसले को हाई कोर्ट में ले जाने वाली इस कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मंत्रियों से ज्यादा तो संसदीय सचिव बनाकर लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago