छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अवैध धान लेकर जा रहे रहे दो ट्रकों और एक पिकअप वाहन को जब्त किया …

राजनांदगांव , जिला प्रशासन के द्वारा अवैध धान के अंतर राज्यीय परिवहन पर अंकुश लगाने सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने पाटेकोहरा अंतर राज्यीय बैरियर में बड़ी कार्रवाई की।

घेराबंदी कर अवैध धान लेकर जा रहे रहे दो ट्रकों और एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। महाराष्ट्र की सीमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे दो ट्रकों को रोका गया उनकी तलाशी ली गई। जांच में पाया गया कि एक वाहन में 320 क्विंटल धान, दूसरे में 320 क्विंटल महाराष्ट्र राज्य का धान पकड़ा गया।

दोनों वाहन गढ़चिरौली जिले के वडसा से धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। मौके पर मौजूद अफसरों ने धान के संबंध में वैध दस्तावेज, मंडी पर्ची या परिवहन अनुज्ञा प्रस्तुत करने कहा। लेकिन इसे प्रस्तुत करने में दोनों वाहनों के चालक एवं संबंधित पक्ष असमर्थ रहा। कुल 640 क्विंटल अवैध धान सहित दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। अवैध धान की इस खेप को स्थानीय पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

संबंधितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्राम कारुटोला बागरे कसा तहसील डोंगरगढ़ में अवैध धान परिवहन करते 28 क्विंटल धान एवं पिकअप वाहन जब्त किया। कुल 3 वाहन और 668 क्विंटल धान जब्त किया गया है। सभी सीमावर्ती बैरियरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

9 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

10 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

11 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

11 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

11 hours ago