छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डीएमसी की टीम के अफसरों ने बोर्ड के नतीजों सुधार लाने शिक्षकों की प्लानिंग और कार्य योजना की जानकारी ली …

राजनांदगांव , जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों में सुधार लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग के अफसरों ने वनांचल के दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों का निरीक्षण किया। डीएमसी की टीम के अफसरों ने बोर्ड के नतीजों सुधार लाने शिक्षकों की प्लानिंग और कार्य योजना की जानकारी ली।

दोनों कक्षाओं में अब तक कितना कोर्स पूरा हुआ, प्री बोर्ड के लिए तैयारी कहां तक पहुंची, प्रायोगिक परीक्षा की स्थिति, जनवरी के अंत और फरवरी माह में शिक्षकों ने रिविजन कराने, कमजोर बच्चों पर फोकस करने क्या प्लानिंग कार्य योजना बनाई इसकी जानकारी ली।

डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कक्षा 10वीं 12वीं के बच्चों के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए अफसरों की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहारे की टीम ने छुरिया और डोंगरगांव ब्लॉक हायर सेकेंडरी स्कूल महरूम, करमरी, बड़गांव, चारभांठा, खुज्जी का दौरा किया।

परीक्षा परिणाम मे सुधार के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए सभी शिक्षकों को समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने कहा गया है। उन्होंने कहा शिक्षक समाज में जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आते है।

प्राचार्यों-शिक्षकों से कहा समन्वय बनाकर काम करें अफसरों ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन दें ताकि बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति का विकास हो। मस्तिष्क की रचनात्मकता के लिए यह जरूरी है कि बच्चों को निरंतर अध्ययन के साथ अभ्यास कराएं।

सभी शिक्षकों एवं प्राचार्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने कहा गया। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए चर्चा गई। उन्हें बच्चों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। जिले में 20 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा होगी वहीं 22 फरवरी से मुख्य बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

5 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

6 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

7 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

7 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

7 hours ago