राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

– उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल


राजनांदगांव । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को दोपहर 12.35 बजे स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर  दोपहर 1.10 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.10 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक स्वागत एवं परिचय प्राप्त करेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.20 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे उदयाचल ट्रस्ट राजनांदगांव के भवन पहुंचेंगे और दोपहर 2.10 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 2.25 बजे उदयाचल मल्टी स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 3.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और उन्हें दोपहर 3.45 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक विदाई दी जाएगी। उपराष्ट्रपति दोपहर 3.55 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से हेलीकाप्टर द्वारा स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

kgnews

Recent Posts

CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

CG : नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

जगदलपुर । बस्तर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

43 seconds ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल से तुरंत मिला विवाह प्रमाण पत्र…

CG : सेवा सेतु पोर्टल से तुरंत मिला विवाह प्रमाण पत्र…

नवविवाहिता ने जताया शासन और प्रशासन के प्रति आभार बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

3 minutes ago
CG : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निराकरण…

CG : स्पेशल लोक अदालत में चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निराकरण…

आपसी समझौते से 81.98 लाख रुपये के अवार्ड पारित, त्वरित एवं सुलभ न्याय मिला बेमेतरा…

11 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

14 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

CG : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर नवविवाहित दंपत्ति ने जताया आभार…

समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत, शासन की योजनाओं का लाभ लेने…

17 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण…

शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

20 minutes ago