राजनांदगांव : कलेक्टर ने नीट-2026 परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा …
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट-2026 परीक्षा के दौरान जिले में परीक्षा व्यवस्था की सुचारूता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी सिस्टम की लाइव फुटेज देखी तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सामग्री एवं मेडिकल सपोर्ट की भी जांच की और आवश्यकता पडऩे पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारियों से परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं पर्यवेक्षकों से भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में संचालित हो रही है तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो…
बालोद। जिले में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतु…
माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का…
रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…
ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के…