माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर 

भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. (ए.टी. पैलेस) में आयोजित "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भगवान जगन्नाथ के मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि "जोहार जगन्नाथ" केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति, आस्था और सेवा का पावन अभियान है। उन्होंने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ प्रभु के श्रीचरणों तक पहुँचेंगी तथा जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया पावन महाप्रसाद जन-जन तक पहुँचेगा।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक एकता से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया, डायरेक्टर नितिन बरड़िया एवं निकेश बरड़िया सहित बरड़िया परिवार एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…

2 minutes ago
राजनांदगांव : चार दुकानों का ताला तोड़ 18 हजार नकद की चोरी…

राजनांदगांव : चार दुकानों का ताला तोड़ 18 हजार नकद की चोरी…

राजनांदगांव , गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदा में साल्हेवारा रोड में मौजूद कॉम्पलेक्स के…

2 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव । जिले में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार सुस्त पड़…

5 minutes ago
राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजनांदगांव ने दिग्विजय कॉलेज के हालही में…

5 minutes ago
CG : पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, हाईकोर्ट ने HPCL पर लगाया 1 लाख का हर्जाना …

CG : पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, हाईकोर्ट ने HPCL पर लगाया 1 लाख का हर्जाना …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला की ग्रामीण…

8 minutes ago
50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर ट्रांसफार्मर

50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर ट्रांसफार्मर

50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर…

13 minutes ago