छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कुमरदा को नपं का दर्जा मिले, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन …

डोंगरगांव l ग्राम पंचायत कुमर्दा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के नेतृत्व में कुमर्दा सरपंच नुनकरण भुआर्य, उप सरपंच विजय कोसमा, ग्राम पटेल कांति लाल साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, नवीन साहू, गंसू कोलियारे, पंच कोमल कुंजाम, लक्ष्मण पिसदा, मिलेन्द्र टांडेकर ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत कुमर्दा क्षेत्र की जनसंख्या, व्यापारिक गतिविधियों, शहरीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नगरीय सुविधाओं का बेहतर विकास संभव होगा।

साथ ही स्थानीय नागरिकों को शासन की विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं का लाभ भी प्रभावी रूप से प्राप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री साव से आग्रह किया कि जनहित व क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत कुमर्दा को शीघ्र नगर पंचायत घोषित करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

kgnews

Recent Posts

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री पटेल

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री पटेल

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री पटेल…

32 minutes ago
प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान 15…

43 minutes ago
बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

13 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

14 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

14 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

14 hours ago