– 16 लाख 90 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया
राजनांदगांव । खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय उडऩदस्ता द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए एवं 16 लाख 90 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। खनिज विभाग द्वारा ग्राम कल्लूटोला में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए कुल 3 टैक्टर जप्त किया गया। जिसमें टैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीबी 2663 ट्राली सोल्ड नीला रंग, टैक्टर क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 0177 ट्राली क्रमांक सीजी 08 पी 3514, टैक्टर क्रमांक जॉन डीयर सोल्ड हरा रंग शामिल है। जप्त टैक्टरों को थाना पुलिस चौकी चिचोला में सुरक्षार्थ रखा गया है।

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…
एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…