राजनांदगांव : गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, ज्यादा पैसे वसूले तो होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव , घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी, उपभोक्ताओं से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने घरेलू गैस सिलेंडरों की 15 से 20 दिन बाद हो डिलीवरी, निर्धारित दामों से ज्यादा पैसे वसूलने की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रख सख्ती बरती है। उन्होंने जिलेभर में संचालित 15 एजेंसियों के संचालकों की बैठक लेकर ऐसा नहीं करने सख्त हिदायत दी। विगत एक माह में सिलेंडरों की बुकिंग व होम डिलीवरी के आंकड़ों की समीक्षा भी की है।

उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कलेक्टर ने बुधवार को जिला कार्यालय में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि कहीं भी गैस की कमी नहीं है और वितरण नियमित रूप से जारी रखने कहा। बैठक में ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, निरीक्षक एवं जिले की 15 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि फरवरी 2026 में 98,774 और मार्च 2026 में 93,133 गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर आपूर्ति की गई।

तीन एजेंसियों में होम डिलीवरी में देरी हो रही समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश एजेंसियां बुकिंग के एक सप्ताह के भीतर गैस डिलीवरी दे रही हैं। मेसर्स जेके एंड संस एचपी गैस, होम प्राइड इंडेन गैस राजनांदगांव तथा प्रॉमिनेंट गैस एजेंसी डोंगरगढ़ में देरी से होम डिलीवरी की शिकायतें सामने आई है। कलेक्टर ने इन एजेंसियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते कहा गैस सिलेंडरों की जमाखोरी नहीं की जाए, निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली न हो। इस पर नजर रखी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

3 seconds ago
राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…

40 minutes ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

44 minutes ago
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल दवाओं…

45 minutes ago