छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश – जिले में 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं ने लगवाया नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन

– कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में जलभराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायतों, सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सत्र से संबंधित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करने तथा सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राकृतिक सौर ऊर्जा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से सूर्यघर सभाएं आयोजित करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। जिले में अब तक 3 हजार 828 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे वे स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को अभिभावकों एवं बच्चों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग का कार्य अनिवार्य रूप से तेज गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर सोनोग्राफी, उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की प्रतिदिन मोबाइल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग…

25 minutes ago
नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण

नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण

नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर…

29 minutes ago
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी विकास के लिये निरंतर…

35 minutes ago
साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल  मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026"…

41 minutes ago
आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

55 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

1 hour ago