छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। राजनांदगांव जिले में परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा संचालन से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है तथा परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण, वितरण एवं परीक्षा उपरांत नियमानुसार संकलन एवं प्रेषण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से पर्याप्त पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचना सुनिश्चित करें। आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र तथा आयोग द्वारा अनुमत सामग्री ही लेकर आएं। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं नियुक्त अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचने तथा परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाएं रखने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…

10 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…

12 minutes ago
महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

17 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के…

17 minutes ago
मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर…

26 minutes ago