राजनांदगांव | गौरी नगर में सोमवार रात हुए 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबालिग हैं। सभी ने पुराने विवाद का बदला लेने युवक की हत्या करने की बात स्वीकारी है।
गौरी नगर के पावर हाउस के पास 17 वर्षीय अब्दुल रकीब की खून से लथपथ लाश मिली थी। मामला हत्या का था। जिसके बाद चिखली पुलिस ने जांच शुरु की। मोबाइल डंप व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही ईशु यादव उर्फ पंछी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बताया कि अब्दुल रकीब से उनका पुराना विवाद था।
जिसके चलते रकीब उन्हें आए दिन परेशान करता था। जिसका बदला लेने के लिए सभी ने हत्या की योजना बनाई। सोमवार रात रकीब को अकेला देखकर उन्होंने लाठी, डंडे, पत्थर और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या दी। लाश पावर हाउस के पीछे फेंककर भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…
जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…