राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल आरपीएफ द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बच्चों और समुदायों को रेल सुरक्षा एवं अपराध रोकथाम के प्रति जागरूक किया जा रहा।
रेलवे ट्रैक के आसपास स्कूल, कस्बों गांवों में जागरुक कर रहे है। उद्देश्य ट्रेनों पर पत्थरबाजी, रेल लाइन पर लोहे, लकड़ी एवं पत्थर के टुकड़े रखने जैसी घटना की रोकथाम करना है। रिपोर्टों में सामने आया कि अधिकांश घटनाएं रेल लाइन के पास रहने वाले बच्चों द्वारा खेल-खेल में या उत्सुकतावश की जाती हैं।
ऐसे कृत्य गंभीर कानूनी अपराध है। इससे रेल हादसों की आशंका बढ़ जाती है। यात्रियों की जान-माल का खतरा बना रहता है। रेल संपत्ति को क्षति पहुंचती है। इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।
दीप चंद्र आर्य मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नागपुर मंडल ने बताया निरीक्षक प्रभारी अफसरों के नेतृत्व में अभियान जारी है। बच्चों के लिए खेलकूद, क्रिकेट, शतरंज, दौड़, चम्मच दौड़, का आयोजन कर सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित कर रहें है। विजेताओं को पुरस्कार और प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार तथा खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। काउंसलिंग कर रेल सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया जा रहा है।
रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…
भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…
रायपुर कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…
भोपाल "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …