छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा सेतु पोर्टल’ पर अब आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ ’विवाह प्रमाण पत्र एवं नाम परिवर्तन सेवा को भी ऑनलाइन उपलब्ध’ करा दिया गया है। पूर्व में इन सेवाओं का लाभ नागरिकों को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त होता था। वर्तमान में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को अब सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर घनश्याम साहू ने बताया कि ऑनलाइन सेवा उपलब्ध होने से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक हो गई है। ’लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करना अनिवार्य है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद सभी सेवाओं की ’निगरानी जिला कार्यालय स्तर से की जा रही है’ एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुसार प्रमाण पत्र जारी करवाए जा रहे हैं। हितग्राही स्वयं या अपने नजदीकी ’सेवा सेतु केंद्र च्वाईस सेंटर पर जाकर आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र एवं नाम परिवर्तन सहित अन्य सेवाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी नागरिकों से अपील गई है कि वे छत्तीसगढ़ शासन की इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं एवं अपनी आवश्यक सेवाओं के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।

kgnews

Recent Posts

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई   रायगढ़ के…

15 minutes ago
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…

18 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

48 minutes ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

1 hour ago
CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…

1 hour ago