राजनांदगांव , विश्व नवकार मंत्र दिवस के पावन अवसर पर जेएलडब्ल्यू एवं जेबीएन के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव शहर में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का अत्यंत भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में जैन समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम की एक उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि शहर के अनेक विद्यालय अपने विद्यार्थियों सहित इसमें सम्मिलित हुए। इससे बच्चों में आध्यात्मिकता, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का सुंदर संचार हुआ। संपूर्ण आयोजन आपसी एकता, सौहार्द एवं श्रद्धा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। लगभग 3000 लोगों को भगवान महावीर के सिद्धांतों एवं उनके अमूल्य संदेशों का पुनः स्मरण कराया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों को आत्मचिंतन एवं धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। इस गारिमामय अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, एडिशनल कलेक्टर शीतल बंसल, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा मौजूद रहे। शहर के जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें सहभागिता निभाई। जैन समाज के साथ ही अन्य समाज भी पहुंचे।
पार्श्वनाथ जैन बगीचा में आयोजित सामूहिक नवकार जाप के अवसर पर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जैन धर्म की प्राचीनता और इसके सिद्धांतों की सराहना करते हुए समाज को संबोधित किया। उन्होंने जैन धर्म को मानवीय मूल्यों का आधार बताते हुए कहा कि यह विश्व का एकमात्र ऐसा धर्म है जो जियो और जीने दो के सिद्धांत को न केवल सिखाता है, बल्कि आत्मसात भी करता है। अपने संबोधन में कलेक्टर यादव ने कहा कि जैन धर्म की परंपरा हजारों साल पुरानी है और इसके ऋषि-मुनियों ने कठोर तपस्या से इस संस्कृति को जीवित रखा है। उन्होंने जैन संतों की महिमा का वर्णन किया।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…