CG : अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित लकड़ी जब्त …

बलौदाबाजार: वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग द्वारा अवैध सागौन लकड़ी परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा जीतो प्लस वाहन को सागौन लट्ठों के साथ जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही क़ी जा रही है। वन विभाग को पूर्व में प्राप्त गुप्त सूचना एवं सतर्क निगरानी के आधार पर संबंधित स्टाफ को अलर्ट मोड में रखा गया था। इसी क्रम में 8 अप्रैल को रात्रि लगभग 11:30 बजे बंगलापाली के समीप दबिश देकर आरोपियों को लकड़ी सहित रंगे हाथों पकड़ा गया। इस प्रकरण में गंगाराम सागर (महकम), शिवप्रसाद केवट (सोनाखान), अंजोर साहू (मानाकोनी), कैलाश यादव (सोनाखान) एवं भुनेश्वर पटेल (महकम) को पकड़ा गया। जब्त वन उपज एवं वाहन को विधिवत अभिरक्षा में लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं विशेष गश्त के माध्यम से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई वन संपदा की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अवैध कटाई एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

kgnews

Recent Posts

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

24 minutes ago
सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

2 hours ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

3 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

3 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

4 hours ago