छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नागपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों में जनता खाना…

राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख मंडल के प्रमुख स्टेशनों में जनता खाना स्टॉल की शुरूआत की गई है। नागभीड़, राजनांदगांव, गोंदिया, इतवारी, छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर जनता खाना स्टॉल की व्यवस्था शुरू की गई है। यह स्टॉल प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से ट्रेनों के जनरल कोच के सामने लगाए जा रहे हैं, ताकि सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी से किफायती दाम पर स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनरल कोच के यात्रियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

जनता खाना अंतर्गत 20 रुपए में 7 पूड़ी लगभग 175 ग्राम, सूखी आलू की सब्जी 150 ग्राम एवं अचार 12 ग्राम मिलेगा। 20 रुपए में लेमन राइस 200 ग्राम एवं अचार 12 ग्राम मिलेगा। 14 रुपए में 1 लीटर पानी की बोतल मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल की गई। उन्होंने बताया इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती दरों पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है।

kgnews

Recent Posts

CG : दोस्तों को रील बनाने कहा और पुल से नदी में कूदा युवक, मौत …

CG : दोस्तों को रील बनाने कहा और पुल से नदी में कूदा युवक, मौत …

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अंबेटिकरा पुल पर एक युवक के नदी में…

5 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली गुल होने के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान…

राजनांदगांव : बिजली गुल होने के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान…

राजनांदगांव | भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित…

10 minutes ago
CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

रायपुर. शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है. चेतावनी के बाद बुधवार सुबह…

12 minutes ago
राजनांदगांव : शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव| शहर की कई सड़कों पर अंधेरा होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता…

19 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर बना चबूतरा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका मलबा वहीं…

26 minutes ago
CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।…

27 minutes ago