CG : दोस्तों को रील बनाने कहा और पुल से नदी में कूदा युवक, मौत …
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अंबेटिकरा पुल पर एक युवक के नदी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ वीडियो बना रहा था, इसी दौरान उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पानी में कूदने के बाद वह दोबारा ऊपर नहीं आया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपने दो दोस्तों के साथ अंबेटिकरा पुल पर पहुंचा था। इसी दौरान वीडियो शूट करने के उद्देश्य से उसने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि छलांग लगाने के बाद युवक पानी से बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसके साथियों में अफरा-तफरी मच गई। लापता युवक की पहचान जयसिंह अघरिया के रूप में हुई है। वह छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना के समय जयसिंह के साथ मौजूद उसके साथी पिंटू निषाद और हीरालाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और परिस्थितियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
रायपुर। भारत तेजी से डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में…
राजनांदगांव , नए शिक्षा सत्र का 16 जून से शुभारंभ होने के साथ एक बार…
राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…
राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को समय पर…
राजनांदगांव| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 4 जून को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव…