राजनांदगांव , डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ एसआई व आरक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसके बाद एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल वायरल वीडियो में आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर 100 -100 रुपए का नोट गिनते दिख रहे हैं। दावा है कि यह नोट एक महिला से लिए गए हैं।
आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर के ठीक पास ही एसआई रोहित खूंटे बैठे नजर आ रहे हैं। जो थाने में सिविल कपड़ों में हैं और मोबाइल में एक महिला की फोटो जूम करके देख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही इन पर सोशल मीडिया में रिश्वत लेने का आरोप लगा है।
एसपी अंकिता शर्मा ने इसे अशोभनीय आचरण और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए एसआई व आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने और गणना में शामिल रहने का आदेश जारी किया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…
रायपुर सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…
रायपुर भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…