राजनांदगांव : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया है। परीक्षा तिथि को ओएमआर सीट सुबह 9.30 बजे से सुबह 10 बजे तक भरना होगा तथा प्राक्चयन परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र वेबसाईट https:eklavya.cg.nic.in से डाऊनलोड की जा सकती है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में प्रयास आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है।


राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…
पांढुर्ना पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…