छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 – किसानों के लिए सरकार मददगार : मत्स्य कृषक रूपेश कुमार यादव

– रूपेश एवं धरम सिंह ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर की
राजनांदगांव 06 मई 2026। सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे ने मत्स्य कृषक रूपेश कुमार यादव ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद तथा जंगल में निवास करने वाले किसानों के लिए सरकार मददगार है और किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमें यह मछली जाल नि:शुल्क मिला है। निजी दुकान में जाकर लेने से 5 से 7 हजार रूपए खर्च होता। उन्होंने बताया कि ग्राम खुटीटोला में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे है तथा उन्हें इससे अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत गांव-गांव में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे है और जनमानस को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया। वहीं ग्राम पिटेपानी के मत्स्य कृषक धरम सिंह उईके ने बताया कि नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर बचत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

रायपुर। शनिवार पूर्वाह्न औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आग लगी। यहां टायर…

8 minutes ago
CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने…

16 minutes ago
CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

25 minutes ago
CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…

29 minutes ago
CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

34 minutes ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

42 minutes ago