राजनांदगांव जिले में भी मिचौंग चक्रवात का असर देखने को मिला है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिनभर हुई बूंदाबादी से मौसम में नमी बनी हुई है। बारिश ने धान खरीदी पर भी पानी फेर दिया। बुधवार 6 दिसंबर से तीनों जिले के लगभग सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी नहीं हो सकी। केंद्रों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि खरीदी केंद्रों में समिति कर्मी धान को बारिश से बचाने की मशक्कत करते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। इससे समिति प्रबंधकों एवं खरीदी प्रभारियों में तनाव बढ़ा हुआ है। ढाबा समिति के प्रबंधक उपेंद्र सिंह देशमुख ने बताया कि बुधवार से धान खरीदी बंद है। बारिश की वजह से धान की आवक बंद है। रुके टोकन से आगामी दिनों में खरीदी जाएगी धान ढाबा सोसाइटी में प्रतिदिन 1700 क्विंटल तक धान खरीदी होती है। यहां के प्राधिकृत अधिकारी अभय कापड़े ने बताया कि बारिश की वजह से जो टोकन रुके हुए हैं उनको आगे कार्य दिनों में बुलाकर धान खरीदी की जाएंगी। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा भाजपा सरकार गठन के बाद पहले के भाजपा शासन काल के रुके हुए 2 साल 2016 एवं 17 के बोनस की राशि 600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर मिलने की संभावना जताई है। साथ ही नई सरकार के गठन के बाद 3100 रुपया में धान खरीदी पर किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसानों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार कलेक्ट्रेट में धान जाम होने की समस्या पर जिला राइस मिल एसोसिएशन एवं समिति प्रबंधकों की बैठक रखी गई थी। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संयुक्त जिला अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने डीओ जारी होने के बाद तत्काल धान उठाव करने, अवकाश के दिनों में उठाव करने, फटे पुराने बारदाने समितियों में नहीं भेजने की बात रखी। इस पर मिलर्स ने सहमति प्रदान की है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…