छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मिचौंग के असर से धान खरीदी में रुकावट: बारिश के कारण धान खरीदी हुई बंद, केंद्रों में पसरा सन्नाटा, किसान हुए परेशान

राजनांदगांव जिले में भी मिचौंग चक्रवात का असर देखने को मिला है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिनभर हुई बूंदाबादी से मौसम में नमी बनी हुई है। बारिश ने धान खरीदी पर भी पानी फेर दिया। बुधवार 6 दिसंबर से तीनों जिले के लगभग सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी नहीं हो सकी। केंद्रों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि खरीदी केंद्रों में समिति कर्मी धान को बारिश से बचाने की मशक्कत करते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। इससे समिति प्रबंधकों एवं खरीदी प्रभारियों में तनाव बढ़ा हुआ है। ढाबा समिति के प्रबंधक उपेंद्र सिंह देशमुख ने बताया कि बुधवार से धान खरीदी बंद है। बारिश की वजह से धान की आवक बंद है। रुके टोकन से आगामी दिनों में खरीदी जाएगी धान ढाबा सोसाइटी में प्रतिदिन 1700 क्विं​​​​​​​टल तक धान खरीदी होती है। यहां के प्राधिकृत अधिकारी अभय कापड़े ने बताया कि बारिश की वजह से जो टोकन रुके हुए हैं उनको आगे कार्य दिनों में बुलाकर धान खरीदी की जाएंगी। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा भाजपा सरकार गठन के बाद पहले के भाजपा शासन काल के रुके हुए 2 साल 2016 एवं 17 के बोनस की राशि 600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर मिलने की संभावना जताई है। साथ ही नई सरकार के गठन के बाद 3100 रुपया में धान खरीदी पर किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसानों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार कलेक्ट्रेट में धान जाम होने की समस्या पर जिला राइस मिल एसोसिएशन एवं समिति प्रबंधकों की बैठक रखी गई थी। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संयुक्त जिला अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने डीओ जारी होने के बाद तत्काल धान उठाव करने, अवकाश के दिनों में उठाव करने, फटे पुराने बारदाने समितियों में नहीं भेजने की बात रखी। इस पर मिलर्स ने सहमति प्रदान की है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago