छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने किया छिंदडांड धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

मौसम की स्थिति के अनुसार उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

कोरिया  प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छिंदडांड में धान खरीदी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।इस दौरान कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उनसे उपार्जन केंद्र की व्यवस्थओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में आए किसानों के धान को तौल कर देखा तथा अब तक हुए कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के रखरखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बेमौसम बारिश को मद्देनजर रखते हुए धान के स्टैकिंग हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दें की धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों से स्पष्ट और सही तरीके से धान खरीदी करने तथा महत्वपूर्ण जानकारी को प्रतिदिन चस्पा करने निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी हेतु 18 समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जहां अब तक कुल 216 किसानों से 10131.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

6 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

6 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

7 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

7 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

7 hours ago