राजनांदगांव : मुस्कुराइए कि आप आंगनबाड़ी केंद्र में हैं..

– नन्हे बच्चे देश का भविष्य, उम्मीद और आशाओं के दीप..
– आंगनबाड़ी केंद्र नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की तरह

राजनांदगांव। नन्हे बच्चे देश का भविष्य हैं, उम्मीद और आशाओं के दीप हैं। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 भोथीपार खुर्द, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 सिंघोला एवं सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है। ये आंगनबाड़ी केंद्र बौद्धिक ज्ञान का केन्द्र बन गए हैं और नन्हे बच्चों के लिए प्ले स्कूल व प्री-नर्सरी की तरह है। बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ ही, कविताएं व विविध तरह जानकारी दी जा रही है। दीवारों पर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि लाने के लिए सुंदर पेंटिंग उकेरी गई हैं। बच्चों ने आलू कचालू बेटा कहां गए थे.., जैसे कविताएं एवं गीत याद कर लिए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 95-8-1024x683.jpeg

ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र जितनी अच्छी वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा, आंगनबाड़ी का सच्चा ज्ञान लड़का-लड़की एक समान जैसे संदेश देकर जनसामान्य में जागरूकता ला रहे हैं। गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक आहार, गर्भावस्था सुनहरे दिन एवं इस दौरान देखभाल, आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में शासन की पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है तथा गर्भवती माताओं को गरम भोजन प्रदान किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 95-6-683x1024.jpeg

साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी के किचन रूम, स्टोर रूप में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। बच्चे सीखने के लिए सक्रिय रहते है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में दीवार पर मोर जन्म दिन के लिए एक अलग से कैलेण्डर बनाया गया है, ताकि बच्चों का जन्मदिवस याद रखते हुए मनाया जा सके। वहां बच्चों के लिए खेल घर एवं अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक भोथीपार खुर्द-3, एवं सिंघोला में बच्चों के शिक्षण एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गोदावरी साहू एवं पूनम यादव तथा आंगनबाड़ी सहायिका व बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

16 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

22 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

23 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

25 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

29 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

30 minutes ago