चित्रकूट का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

चित्रकूट का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और सावनी हेरिटेज कंर्वेशन के बीच हुआ अनुबंध

स्‍वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत मिली स्वीकृति, मां मंदाकिनी के तट पर संवरेंगे राघव घाट एवं भरत घाट

भोपाल

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मुंबई की मेसर्स सावनी हेरिटेज कंजर्वेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ। इस अनुबंध के माध्यम से जिला सतना में मां मंदाकिनी नदी के तट पर चित्रकूट में विभिन्न विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्व स्तरीय विधाएं उपलब्ध होंगी। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन और अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड सुबिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में संयुक्‍त संचालक प्रशांत सिंह बघेल और मेसर्स सावनी हेरिटेज कंजर्वेशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की ओर से जीतेश कुमार ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस प्रोजेक्ट के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट सुशिल्पा शर्मा और मेसर्स आईपीई ग्लोबल के सीनियर आर्किटेक्ट निल्विन राफेल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड सुबिदिशा मुखर्जी ने बताया कि चित्रकूट में कलेक्टर की अध्यक्षता में DMC (Destination Management Committee) का गठन किया जा चुका है और भविष्य में एक Destination Management Organization (DMO) की स्थापना की जाएगी, जो योजना, प्रचार-प्रसार एवं संचालन के कार्यों का उत्तरदायित्व निभाएगी। इस अनुबंध के माध्यम से चित्रकूट में मंदाकिनी तट पर राघव घाट, भरत घाट एवं विश्राम घाट का उन्‍नयन, सौंदर्यीकरण एवं सात्विक रसोई, प्रवेश द्वार, साईनेज बोर्ड, टायलेट, सुवेनियर शॉप, वीडियो एलईडी वॉल, टाइमलाइन वॉल, स्कल्पचर गार्डन, नियंत्रण कक्ष, प्रोजेक्शन मैपिंग और साइट डेवलपमेंट आदि कार्य होंगे।  

स्‍वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत प्रोजेक्‍ट को मिली स्वीकृति

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्‍वदेश दर्शन 2.0 योजनांतर्गत प्रोजेक्‍ट के तहत चित्रकूट में आध्यात्मिक घाट अनुभव (Spiritual Ghat Experience in Chitrakoot) की स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई थी। मध्‍यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा उक्‍त प्रोजेक्‍ट के पीपीपी मोड (PPP Mode) में क्रियान्‍वयन एवं 9 वर्षों के संचालन एवं रख–रखाव हेतु निविदाएं जारी की गई थीं। परियोजना के क्रियान्‍वयन की विशेषता यह है कि निविदा कर्ता को परियोजना के निर्धारित कम्‍पोनेंटस के अतिरिक्‍त स्‍वयं के व्‍यय पर पर्यटन बोर्ड, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष व कलेक्टर की अनुमति के बाद अन्‍य विशिष्‍ट अनुभव विकसित करने की स्‍वतंत्रता होगी। 9 वर्षों तक संचालन एवं रख–रखाव का उत्तरदायित्‍व अनुबंधित संस्‍था के पास होने से संबंधित संस्‍था द्वारा कार्यों के गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्‍वयन एवं संचालन एवं रख–रखाव सुनिश्चित किए जा सकेंगे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

9 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

14 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

17 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

21 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

23 minutes ago
CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में महिला…

30 minutes ago