महापौर और नगरनिगम के सहयोग से लोकनाट्य उत्सव का आयोजन
राजनांदगांव | रंगसरोवर ने अपने पूरखों की परंपरा को नई पीढ़ी को सौंपने के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ में 10 से 16 जून तक लोकनाट्य उत्सव का आयोजन किया है। इस कड़ी में 14 और 15 जून को संस्कारधानी राजनांदगांव में नाटक ‘भरथरी’ का आयोजन किया जाएगा।
राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव और राजनांदगांव नगरनिगम के सहयोग से 14 और 15 जून को गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में लोकनाट्य उत्सव के तहत रंग सरोवर के द्वारा चर्चित नाटक ‘भरथरी’ अर्थात वैराग्य की गाथा का आयोजन किया है। इस नाटक का आलेख, गीत-संगीत एवं निर्देशन भूपेन्द्र साहू ने किया है।
दो दिन, 14 जून दिन शनिवार और 15 जून दिन रविवार को भव्य नाटक ‘भरथरी’ का आयोजन होगा।
आयोजक रंगसरोवर, नगरनिगम और संस्कारधानी राजनांदगांव के कई चर्चित छत्तीसगढ़ी तथा अन्य सांस्कृतिक मंडलियों ने इस भव्य नाट्य महोत्सव में सभी सांस्कृतिक दलों, गीतकारों, संगीतकारों, कलाकारों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया है।
कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…
मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…
सिवनी मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…
जबलपुर बरगी बांध में 42 सालों बाद इतना पानी कम हो गया है कि बांध…
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…