छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शहर के मार्गो में निर्माण समाग्री रखने वाले के विरूद्ध कार्यवाही

मोहारा रोड में दुकान का समान बाहर रखने तथा  बिल्डींग मटेरियल रखने वाले 9 लोागों पर कार्यवाही, निगम का अतिक्रमण तोडू दस्ता ने वसूले 11 हजार रूपये जुर्माना

आयुुक्त ने निरीक्षण कर नंदई से मोहारा रोड से अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

राजनांदगांव। शहर के मुख्य मार्गो मंे कतिपय लोगों के द्वारा अपने आवास व दुकानों के सामने सडक पर बिल्डींग मटेरियल व मलमा तथा दुकानों का समान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ साथ गंदगी फैलती है। जिसे ध्यान में रखकर सुगम यातायात तथा स्वच्छता के लिये निगम आयुक्त अतुल विश्वकार्म ने नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता को निरीक्षण कर सडक से समान हटाने समझाईस देने के निर्देश दिये थे।
आयुक्त के निर्देशानुसार निगम का दस्ता गत दिनों मोहारा रोड मे मटेरियल व समान हटाने समझाईस दिये थे और अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुरूम रखने पर मुरूम जप्ती की कार्यवाही की गयी थी। नंदई व मोहारा रोड में आयुक्त विश्वकर्मा ने कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा व ईमरान खान तथा तकनीकि अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जिसके तहत निगम के दस्ता ने दुकानों का समान रोड में रखने तथा बिल्डिंग मटेरियल नहीं हटाने वालो 9 लोगो पर कार्यवाही कर 11 हजार 1 सौ रूपये जुर्माना वसूला।
निगम का अतिक्रमण दस्ता शहर के मुख्य मार्गो में समान व मटेरियल रखकर यातायात बाधित करने वाले को समझाईस दे रहे है, नहीं हटाने पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज मोहरा रोड के बजरंग वेल्डिंग से 5 सौ रूपये, जनेद्र जींस से 1 सौ रूपये तथा बिल्डिंग मटेरियल के जय मॉ ट्रेडर्स से 5 सौ रूपये, संजय सोनी व कैलाश से 1-1 हजार रूपये, मयंक बिल्डिंग मटेरियल, उमेश पात्रे, शिवम ट्रेडर्स व राजू यादव से 2-2 हजार रूपये कुल 11 हजार 1 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
आयुक्त विश्वकर्मा ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मलमा सड़क पर न रखे एवं अपने दुकान का समान दुकान की सीमा में रखे, अन्यथा जप्ती करते हुये अर्थदण्ड की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने होटलो, खोमचों एवं फल-सब्जी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई करने,खाद्य सामाग्री को ढककर रखने ताजा खाद्य सामाग्री का विक्रय करने एवं प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग नहीं करने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने संक्रामक बीमारी से बचने आम जनता से अपने घरों व घरों के आस-पास साफ सफाई रखने,प्लास्टिंक कैरीबेग का उपयोग नही करने तथा ताजा खाद्य सामाग्री का उपयोग करने की अपील की है। कार्यवाही के दौरान प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, उप अभियंता ज्योति साहू व तिलक राज ध्रुव, स्वच्छता निरीक्षकर दीपक श्रीवास्तव, प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी सहित निगम का अमला उपस्थित था।

kgnews

Recent Posts

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

28 minutes ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

37 minutes ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

38 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …

47 minutes ago
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…

57 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरा फैला, यातायात प्रभावित …

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरा फैला, यातायात प्रभावित …

राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

1 hour ago