राजनांदगांव डोंगरगढ़ मार्ग पर स्थित मुढ़पार के समीप एक पुल के पास सडक़ हादसे में राजनांदगांव के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना बीती रात लगभग 10 से 11 बजे की है।
एक अज्ञात वाहन की ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सामने का पहिया भी ठोकर के चलते बाइक से अलग हो गया। घटना की खबर मिलने के बाद फौरन डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक डोंगरगढ़-तुमड़ीबोड़ मार्ग में स्थित मुढ़पार गांव से पहले एक पुल के ढलान पर राजनांदगांव के मोहारा वार्ड के रहने वाले राजू खोब्रागढ़े और युवराज यादव की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दोनों वहीं गिर पड़े। बुरी तरह से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। जबकि मृतकों की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के सामने का पहिया ठोकर के कारण अलग-थलग हो गया।
बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार शाम को घर से आवश्यक कार्य बताकर डोंगरगढ़ की ओर निकले थे। रात लगभग 10 बजे के आसपास दोनों हादसे के शिकार हो गए। पुलिस को घटना की जैसे ही जानकारी मिली, थाना प्रभारी वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवकों को अस्पताल भेजा। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू खोब्रागढ़े जड़ी-बूटी का भी व्यापार करता था। संभवत: वह उसी कार्य से किसी के घर जाने के लिए निकला था। दोनों मृतक मोहारा वार्ड के बजरंगनगर के रहने वाले थे। इस घटना से मोहल्ले में मातम छा गया। डोंगरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…
भोपाल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…