राजनांदगांव : हिन्दी की 7 हजार कॉपियों का 4 दिनों में मूल्यांकन…

राजनांदगांव , बारहवीं बोर्ड हिन्दी विषय की अन्य जिलों से पहुंची 7 हजार कॉपियों का मूल्यांकन चार दिनों में पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन केन्द्र स्टेट हाई स्कूल से तगड़ी सुरक्षा के बीच कॉपियों को बोर्ड भेजा गया।

अब 5 मई को बोर्ड के नतीजे जारी करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कक्षा 12वीं बोर्ड में 14 मार्च को ली गई हिन्दी की परीक्षा का पर्चा लीक होने की शिकायतें सामने आई थी। माशिमं ने 10 अप्रैल को जिले के 88 परीक्षा केन्द्रों में सुबह 9 से 12:15 बजे तक दोबारा परीक्षा आयोजित की।

मूल्यांकन केन्द्र स्टेट हाई स्कूल में अन्य जिलों से हिन्दी विषय की 7 हजार कॉपियां पहुंची थी। 13 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया इसमें 157 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मूल्यांकन तीन दिनों में पूरा करना चुनौती रही। इस कारण प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की मदद लेनी पड़ी। इस बीच 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब की जयंती और अवकाश के चलते कार्य प्रभावित हुआ। लेकिन तीन की जगह चार दिनों में शिक्षकों ने मूल्यांकन पूरा कर लिया है।

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा प्रदेश और जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण 18 अप्रैल को स्कूल का अंतिम दिन रहा। स्कूलों में 10 दिन पहले 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल का अंतिम दिन होने से बच्चों ने स्कूल में जमकर मौज मस्ती की। वहीं शिक्षकों द्वारा उन्हें गर्मी की छुट्टियों में पढ़ाई से जोड़े रखने होम वर्क और असाइनमेंट दिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा। पालन नहीं करने पर स्कूलों पर एक्शन लिया जाएगा। बताया गया कि इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

7 minutes ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

12 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

24 minutes ago
CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…

28 minutes ago
CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…

32 minutes ago
CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…

43 minutes ago