रायपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेहद सावधानी बरत रहे अबूझमाडि़या जनजाति

कोराना वायरस के संक्रमण केे खिलाफ पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लोगों से घर पर ही रहने की अपील की गई है। संक्रमण से रोकथाम के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा सभी संभव बेहतर उपाय किए जा रहे है। राज्य शासन द्वारा राहत एवं जागरुकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे है। कोरोना संक्रमण के संबंध मे अबूझमाडि़यां जनजाति के लोग भी अपनी जागरुकता का परिचय दे रहे है। अबूझमाड़ नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित ओरछा विकासखंड का अतिसंवेदनशील एवं नक्सल हिंसाग्रस्त क्षेत्र है। कोराना से बचाव के प्रति उनकी जागरूकता, सजगता राज्य के लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। 

    माडि़यां लोगों से जब कोराना से बचाव के संबंध मे बातचीत की जाती है तब वे कहते है पहले हाथ धो फिर भात खाओ। कोराना से बचाव के प्रति उनकी यह जागरूकता अब धीरे-धीरे भीतरी इलाकों के गांव में भी पहुंचने लगी है। अबूझमाड़ एक दुर्गम वन क्षेत्र है,जो चारांे और से पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। लेकिन फिर भी यहां के अबूझमाडि़या कोरोना या अन्य गंभीर बीमारी के प्रति काफी जागरूक हो गये है। वे स्वच्छता पर भी ध्यान दे रहे है। इनके जागरुकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के मितानिनों, आर.एच.ओ., आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शाला आश्रमों के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। 

    जिले में राज्य शासन द्वारा जनहितकारी योजनायें चलायी जा रही है जिसका लाभ यहँा के आदिवासी उठा रहे है। वर्षो पहले स्थिति ऐसी थी कि लोग बड़ी बीमारी होने पर देवी-देवताओं का प्रकोप मानते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अब जरूरी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही है। 

    मितानिन द्वारा नियमित रुप से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ दीवार लेखन के द्वारा जागरुकता का कार्य किया जा रहा है। अनपढ़ लोगों को उनकी स्थानीय भाषा में कोराना एवं अन्य बीमारियों के बचाब के संबंध मे जानकारी दी जा रही है। खाने से पहले और बाद में हाथ धोने और स्वच्छता संबंधी बातें बताई जाती है। गांव के किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होने पर तुरंत नजदीक आगंनबाड़ी केन्द्र या मितानिनों से संपर्क करने की समझाईश भी दी जा रही है। 

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago