रायपुर- जो जैसा सोचता है वैसा ही बनता है : सुश्री उइके

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज मैट्स विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘मैट्सोत्सव-2020’ में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का यह समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यही से जीवन शुरू होता है। जहाँ आपको जाना है, उसके लिए सोचें लक्ष्य निर्धारित करें। जब तक आप नहीं सोचोगे तब तक लक्ष्य प्राप्त नही कर पायेंगे। जो जैसा सोचता है, वैसा ही बनता है।
उन्होंने कहा कि आज मुझे कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं, इस दिन का सबको इंतजार रहता है। राज्यपाल ने कहा कि मैंने अपने कॉलेज के समय सामाजिक जीवन से शुरुआत की उस समय तनाव के कई क्षण आये पर उसे चुनौती के रूप स्वीकार किया। मैंने अपनी सकारात्मक सोंच से मेहनत करती रही। उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। हमेशा हौसला बनाये रखें हताश न हो। राज्यपाल ने कहा कि कितने भी बड़े पद पर पहुँच जाए, पर नम्र रहे। संस्कार महत्वपूर्ण होता है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि अपने क्षमता के अनुरूप मेहनत करें। अच्छा पढ़ाई करें यह समय दोबारा नही आएगा। अपनी सोच को खुला रखें और पूरी तरह समझ कर किसी चीज को सीखें। उन्होंने मैट्स विश्वविद्यालय के प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि यहां पर गरीब विद्यार्थियों की मदद की जाती है। शिक्षा के लिए सहयोग करना सबसे पुनीत कार्य है। कार्यक्रम को कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती भी दी। इस अवसर पर उपकुलपति श्रीमती दीपिका ढांड, विश्वविद्यालय के निदेशक श्री प्रियेश पगारिया, शिक्षकगण और विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

1 hour ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago