रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर कोविड-19 के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज शाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां सभी तैयारियां यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के इलाज के दौरान यहां से स्थानांतरित होने वाले विभागों की भी जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने यहां आईसीयू के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही सभी आवश्यक सावधानियां बरतने कहा। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल को कोविड-19 के उपचार के लिए 500 बिस्तरों का विशेषीकृत अस्पताल बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में छोटे बच्चों की गहन चिकित्सा इकाई नियोनेन्टल केयर यूनिट की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का भी निरीक्षण किया। ये दोनों विभाग अस्थायी रूप से पंडरी स्थित जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित हो रहे हैं। श्री सिंहदेव ने शिशु रोग वार्ड के भ्रमण के दौरान वहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों को सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा। उन्होंने परिजनों से अस्पताल के मॉड्यूलर किचन से मरीजों के लिए आने वाले भोजन के बारे में भी पूछा। इस पर परिजनों ने कहा कि यहां मिलने वाला वाला भोजन पैक्ड एवं हाइजेनिक रहता है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित आईसीयू की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 के उपचार के लिए निर्मित आईसोलेशन वार्ड और निर्माणाधीन आईसीयू को भी देखा। श्री सिंहदेव ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का पूरी तरह पालन किया। भ्रमण के दौरान रायपुर चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विष्णु दत्त, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनित जैन और एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. माणिक चटर्जी ही उनके साथ मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago