राजनांदगांव

लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाजपा ने 20 मंडलों में ज्ञापन सौंपा

शहर दक्षिण एवं उत्तर मंडल ने डिजिटल माध्यम से ज्ञापन सौंपा

 राजनंदगांव ,पूरे जिले में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने आज पूरे 20 मंडलों में विद्युत मंडल को ज्ञापन सौंप कर लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया और  शीघ्र ही निराकरण करने को कहा अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।  जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि आज पूरे जिले में अल्प वर्षा के कारण फसल की स्थिति खराब है,किसान चिंतित है, ऐसी स्थिति में लो वोल्टेज के कारण किसान कृषि कार्य के लिए पम्प से पानी न मिलने के कारण फसल की स्थिति चौपट होने जा रही है, किसानों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है,और अगर लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र निराकरण नही किया गया तो भाजपा उग्र आंदोलन कर सरकार को जगाएगी।   भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई  जानकारी के अनुसार आज गंडई मंडल में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रुप से संजय अग्रवाल, श्याम पाल ताम्रकार, राकेश ताम्रकार, टेकन देवांगन ,राजेश मेहता, एवं जनक देवांगन शामिल थे इसी तरह से राजनंदगांव दक्षिण एवं उत्तर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यपालन अभियंता को मंडल अध्यक्ष तरुण लहरबानी एवं अतुल रायजादा ने डिजिटल ईमेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया । राजनांदगांव ग्रामीण के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल ने कैलाश नगर ऑफिस में ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को तुरंत हल किया जाए अन्यथा किसानों की फसल बर्बादी की संपूर्ण जवाबदारी विद्युत मंडल की होगी । इसके अलावा बोरी सब स्टेशन, सिंघोला, सोमनी मैं भी ज्ञापन सौंपा गया चंद्राकर के साथ खेमदास साहू, आनंद साहू, मधु सुकृत साहू, वेदनाथ साहू, लीलाधर साहू , मनोज साहू, मुकेश साहू ,राजेश श्यामकर, कृष्णा तिवारी, नेपाल साहू , अनिल साहू, संतोष कुमार यादव, चंदन कश्यप, देव कुमारी साहू योगेश्वर निर्मलकर  कृष्ण कुमार दास  बलराम निर्मलकर  श्रीमती पुष्पा गायकवाड, रमेश चंद्राकर,  मोतीराम देवांगन,  अशोक देवांगन, लाला देवांगन,  हेमलाल साहू कृष्णा साहू, रमेश चंद्राकर इत्यादि ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे । जिला महामंत्री सावन वर्मा ने बताया कि आज जिले के संपूर्ण 20 मंडलों में विद्युत मंडल को ज्ञापन सौंपकर उक्त समस्या के निराकरण की बात की गई।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago