छत्तीसगढ़

विधायक वोरा के निवास में विराजे विघ्नहर्ता

मूर्तिकारों के लिए मुख्यमंत्री से विशेष पहल का आग्रह : वोरा

दुर्ग। कोविड 19 महामारी के बीच गणेशउत्सव की शुरुवात शनिवार से होने जा रही है। अगले 10 दिनों तक विघ्नहर्ता विराजेंगे हालांकि इस बार बड़े पंडालों की अपेक्षा लोगों ने घरों पर ही गणेश की पूजा अर्चना करने में अधिक रुचि दिखाई है। आम जनता ने गणपति के आगमन की शुरुवात करते हुए अनेकों श्रद्धालुओं को गणेश मूर्तियां ले जाते देखा गया। अपनी मूर्तिकला के लिए देश भर में प्रसिद्ध शिल्प ग्राम थनौद से विधायक अरुण वोरा भी प्रतिवर्ष की भांति अपने निवास में गणेश स्थापना हेतु मूर्ति लेने पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम के शिल्पकारों को मास्क सेनेटाइजर आदि का वितरण करते हुए कोविड महामारी की वजह से मूर्तिकारों को होने वाली आर्थिक दिक्कतों पर भी चर्चा की व उनकी समस्याएं सुन सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। विधायक वोरा ने कहा कि थनौद वासियों में मूर्तिकला की विलक्षण प्रतिभा है वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश के इस प्रतिभाशाली गांव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में विशेष पहल करने का आग्रह करेंगे एवं मूर्तिकारों के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा योजना बनाने का भी आग्रह करेंगे जिससे अपनी माटी से जुड़े इस कार्य के प्रति युवाओं का रुझान बढ़े व इस कला को अंतराष्ट्रीय पहचान मिल सके। पर्यावरण के अनुरूप मिट्टी की इस कला की मांग देशव्यापी है एक सकारात्मक पहल से निश्चित रूप से यह ग्राम अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल होगा। वोरा ने शहर वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए शहर की सुख समृद्धि एवं कोरोना से चल रही लड़ाई में सुरक्षित रखने की कामना की साथ ही समस्त पंडालों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का आग्रह किया। मूर्ति लेने पहुंचे लोगों में राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, सुमित वोरा, गौरव उमरे, संदीप वोरा, संजीव वास्तव, आशीष नशीने, श्रवण यादव उपस्थित थे।
0

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

1 hour ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

1 hour ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago