कोरिया- कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां जिला कार्यालय कोरिया के सभाकक्ष में षहर के बीच ट्रैफिक समस्या दूर करने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बैकुण्ठपुर के एसडीएम, तहसीलदार, नगरीय निकाय के अधिकारी, पीडब्लूडी, सीएसईबी, एनएच एवं अन्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सडक चौडीकरण होने पर मकान, दुकान टुटने, बिजली के खंभे षिफ्टिंग करने, रोड में डिवाइडर बनाने, नाली बनाने, सौंदर्यीकरण करने आदि पर चर्चा करते हुए इस्टीमेट बनाने तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेषन प्रस्तुत करने कहा। इसी तरह उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कर रिर्पोट 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देष दिये। उन्होंने सार्वजनिक हित में होने वाले इस कार्य में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी समन्वय स्थापित करने निर्देष दिये। बैठक में एडीएम तथा एसडीएम बैकुण्ठपुर की अध्यक्षता में षीघ्र ही अलग से बैठकें आयोजित करने भी कहा गया। इसी तरह एयर स्ट्रीप बनाने के लिए रनवे, एप्रोच रोड, बाउंड्रीवाल, रेस्ट हाउस एवं अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राषि देने आदि पर चर्चा की गई तथा विमानन विभाग के सचिव को एयर स्ट्रीप की साईट दिखाने के लिए अनुरोध पत्र भेजने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देषित किया गया
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…