संसद में बोले कृषि मंत्री तोमर, ‘विपक्ष बताए कृषि कानून में क्या काला, किसानों को बहकाया जा रहा’

कृषि सुधार कानूनों पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा संसद में भी लगातार उठ रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। कृषि मंत्री ने कहा, विपक्ष बताएं कि इस कृषि कानून में क्या काला है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बरगलाया जा रहा है। केवल एक राज्य के कुछ लोगों को परेशानी है। उन्होंने साफ कहा कि एमएसपी या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, दोनों मुद्दों पर किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। केंद्र सरकार का यह कानून पंजाब और हरियाणा के कानूनों से बेहतर है।

कृषि मंत्री ने कहा, किसानों को भड़काया जा रहा है कि जमीन चली जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट में साफ है कि किसान इससे कभी भी बाहर हो सकता है, लेकिन व्यापारी बाहर नहीं हो सकता। खरीद में पारदर्शिता आए, किसानी का योगदान देश की जीडीपी में बढ़े. कृषि बिल इसी दिश में महत्वपूर्ण कदम हैं। पंजाब सरकार एक्ट में किसान को जेल भेजने का प्रावधान है, लेकिन केंद्र के एक्ट में किसान कभी भी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो सकता है। मोदी सरकार गांव, गरीब के लिए प्रतिबद्ध है। आज मनरेगा के माध्यम से कई बड़े काम हो रहे हैं। इस योजना को शुरू UPA ने किया, लेकिन इसे परिमार्जित करने काम मोदी सरकार ने किया।

उन्होंने कहा, मैं दो महीने से किसान यूनियनों से भी यही पूछता रहा कि इन कानूनों में काला क्‍या है, मुझे बताओ तो मैं उसको ठीक करने की कोशिश करूं। मैंने सबकी बात सुनी लेकिन कानून के प्रावधान किसान के प्रतिकूल कैसे हैं, यह बताने की कोशिश किसी ने नहीं की। किसान की आमदनी दोगुनी हो इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना के माध्यम से 6,000 रुपये का योगदान दिया। आज हम ये कह सकते हैं कि दस करोड़ 75 लाख किसानों को 1,15,000 करोड़ रुपये डीबीटी से उनके अकाउंट में भेजने का काम किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

2 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago