इंडियन म्यूजिकल ग्रुप रागा ट्रिप्पिन ने कुछ जानवरों की आवाज से ‘सारे जहां से अच्छा’ के एक नए वर्जन को तैयार किया है। रागा ट्रिप्पिन एक भारतीय कप्पेला समूह है, जो बिना किसी इंस्ट्रमेंट के म्यूजिक तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। इस ग्रुप ने मिलकर मोर, हाथी, बंदर, शेर और चिम्पैंजी जैसे जानवरों और पक्षियों की आवाज से गाने को तैयार किया है, लेकिन ये आवाज असली नहीं है बल्कि इन्हें ग्रुप ने खुद तैयार किया है।
इस ग्रुप में शामिल सदस्यों — एलन डिसूजा, गैरी मिसक्वि टा, ग्वेन डायस, केशिया ब्रगान्जा, सुजान डी मेलो और थॉमस एंड्रयूज ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एनिमेल प्लैनेट के लोकप्रिय सीरीज ‘इंडियाज वाइल्ड टेल्स’ के लिए इस संस्करण को तैयार किया है।
ग्रुप के सदस्यों ने इस धुन के बारे में कहा, “देश के विविध वन्यजीवों का जश्न मनाते हुए इसे देशभक्ति की भावना के साथ प्रस्तुत करने व सिर्फ पांच आवाजों का इस्तेमाल करते हुए एक जिंगल बनाने के मद्देनजर जब हमसे संपर्क किया गया, तो हमने झट से हामी भर दी।”
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…