सूरत में लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे, वाहनों में की तोड़फोड़

गुजरात के सूरत में लॉकडाउन से परेशान सैकड़ों प्रवासी मजदूर शुक्रवार रात उग्र होकर सड़कों पर उतर आए। ये लोग उन्हें वापस उनके घर भेजने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। अपने उग्र प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कई वाहन भी फूंक डाले। पुलिस ने आगजनी करने वालों को खदेड़कर स्थिति को अपने काबू में ले लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सूरत के लसकाना इलाके में लॉकडाउन से परेशान होकर सैकड़ों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए थे। वह अपने घरों को लौटने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने और उनके बकाये का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे इनमें से कुछ मजदूरों ने अपने गृह राज्य लौटने देने की मांग करते हुए वहां रखे हाथ ठेलों और दूसरे वाहनों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए पहुंची पुलिस ने कुछ मजदूरों को मौके से हिरासत में ले लिया। तब कहीं जाकर स्थिति काबू में आई।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण यहां कई प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि सरकार को उन्हेंं अपने घर अपने गांव लौटने की अनुमति देना चाहिए।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आगजनी की घटना ठीक एक दिन में हुई है, जब गुरुवार रात गुजरात में 116 नए मामलों की सूचना के बाद प्रदेश में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 378 हो गई है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के दौरान मामलों में यह सबसे अधिक वृद्धि है। जबकि इस दौरान दो मौतें भी हुई हैं, प्रदेश में अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

217 मामलों की सुनवाई की गई राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य…

35 seconds ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को…

3 minutes ago
CG : फर्जी सर्पदंश पोस्टमार्टम मामला : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल…

CG : फर्जी सर्पदंश पोस्टमार्टम मामला : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल…

बिलासपुर । फर्जी सर्पदंश मामलों की जांच में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

5 minutes ago
CG : जिले में अब तक 222 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 222 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18…

8 minutes ago
CG : धारा 138 एन.आई.एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन…

CG : धारा 138 एन.आई.एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन…

आपसी समझौते से 31.60 लाख रुपये से अधिक राशि के मामलों का हुआ समाधान जशपुरनगर…

15 minutes ago
CG : जिले में अब तक 292.9 मिमी. वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 292.9 मिमी. वर्षा दर्ज…

बीजापुर । कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी…

17 minutes ago