सोने के भाव में गिरावट, चांदी ने भी खोई चमक, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली । घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को सोने की कीमतों में मंदी देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 9 बजे 95 रुपए की गिरावट के साथ 47,161 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा, साथ ही ग्लोबल मार्केट में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा चांदी की बात की जाए तो चांदी में भी घरेलू वायदा कीमत में सोमवार सुबह गिरावट दिखी। MCX पर सोमवार सुबह 10.27 मिनट पर 5 मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 318 रुपए की गिरावट के साथ 68,420 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत

ग्लोबल मार्केट में सोमवार सुबह सोने के वायदा भाव में तेजी और हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.05 फीसद या 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,813.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.02 फीसद या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 1,813.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमत

ग्लोबल मार्केट में सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी दिखी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.32 फीसद या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 27.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं इस समय चांदी का ग्लोबल मार्केट में हाजिर भाव 0.38 फीसद या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 27.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago