अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने बताया है कि अंतरंग दृश्यों के फिल्मांकन को वे कैसे हैंडल करती हैं। स्नेहा को 2005 में आई फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव में सुपरस्टार सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
स्नेहा ने बताया, ऐसे दृश्य फिल्माना मेरे लिए मुश्किल हो जाता है, मुझे लगता है कि ऐसा हर कलाकार के साथ होता होगा। यदि ऐसे सीन को सही ढंग से व्यवस्थित नहीं किया गया है या सही ढंग से कोरियोग्राफ नहीं किया गया है तो वे माहौल को सहज नहीं रखते हैं। इससे मेरा प्रदर्शन प्रभावित होता है। इसीलिए मेरे लिए ऐसे सीन करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। निजी जीवन में भी मुझे चीजें व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी होता है।
स्नेहा आगामी थ्रिलर शो एक्सपायरी डेट में नजर आएंगी। यह शो जो 2 जोड़ों और उनके विवाहेत्तर संबंधों के आसपास घूमता है।
इस में टोनी ल्यूक, मधु शालिनी और अली रेजा भी हैं। इसका प्रीमियर 2 अक्टूबर को जी5 पर होगा।
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट…
रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के…
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की…
नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी…
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में दी…
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्योपुर एवं सिंगरौली मेडिकल कॉलेज के संचालन की वृहद समीक्षा की…