बाल कलाकार मायरा सिंह लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक मैडम सर में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। कार्यक्रम में उनका एक किरदार ऐसी बच्ची का है, जिसे गाने से बेहद लगाव है और वह भविष्य में इसी क्षेत्र में आगे बढऩा चाहती हैं। मायरा कहती हैं, किरदार एक ऐसी लड़की का है, जिसे गाना बेहद पसंद है, लेकिन उसके पिता इसके खिलाफ हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सिंगिंग केवल लड़कों के लिए ही है। जब मुझे यह किरदार मिला, तो मैं बहुत रोमांचित हुई, क्योंकि राधा की ही तरह गाना असल जिंदगी में भी मेरा जुनून है।
इससे पहले कुल्फी कुमार बाजेवाला में काम कर चुकीं मायरा ने आगे कहा, एक्टिंग के अलावा मेरा अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां मैं अपने गाए गाने पोस्ट करती हूं। मुझे पता है कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगी। मैडम सर की पूरी टीम के साथ प्रोमो के लिए शूटिंग करने में बहुत मजा आया क्योंकि सबने मुझे सहज महसूस कराने और चीजों को भली-भांति समझने में मेरी काफी मदद की।
मैडम सर में गुलकी जोशी, युक्ती कपूर, भाविका शर्मा और सोनाली नाइक जैसे कलाकार भी हैं। इसे सोनी सब पर प्रसारित किया जाएगा।
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…
अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…
जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…
सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…
रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में…