छत्तीसगढ़

अंबागढ़ चौकी : भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू को जिताने कार्यकर्ताओ की ली बैठक

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अंबागढ़ चौकी में साहू सदन भवन  में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल  के विधायक दुर्गा मुर्मू , खुज्जी विधानसभा प्रत्याशी गीता घासी साहू,मदन साहू जिलाध्यक्ष,एम डी ठाकुर वरिष्ठ भाजपा  नेता ,रविंद्र वैष्णव जिला महामंत्री,कमलेश सारस्वत जिलाध्यक्ष,हिरेन्द्र साहू जिलाअध्यक्ष किसान मोर्चा,जिला पंचायत सदस्य ललिता कंवर गोपाल बिस्ट,दिलीप वर्मा,गुलाब गोस्वामी मंडल अध्यक्ष, बोधन साहू मंडल अध्यक्ष ,अजय पटेल मंडल अध्यक्ष आदि की उपस्थिति मे बैठक ली गई।

 गीता घासी  साहू के अम्बागढ़ चौकी में  पहुंचने पर वरिष्ठ लोगों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं में खुशी दिखी। सभी ने उनका पुष्पमाला पहनाकर  स्वागत किया। दुर्गा मुर्मू विधायक पश्चिम बंगाल एवं भाजपा प्रत्याशी गीता घासी  साहू ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता  सबको सर्वप्रथम अपने बूथों को मजबूत करना है।जब बूथ मजबूत होगा तब हमारा शक्ति केंद्र मजबूत होगा। अपने-अपने  बूथ  में नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी कार्यों को घर-घर जाकर बताना है। 2018 में छत्तीसगढ़ में आई भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार की नाकामियों को बताना है। पार्टी ने मुझे खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मौका दिया है जीतने पर विकास में तेजी लाऊंगा। गीता साहू ने आगे कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने  बूथों मे आम जनता के बीच पहुंच कर,  घर घर जाकर अपने पक्ष में  समर्थन मांगने की अपील कार्य कर्ताओ से की।

0 इन नेताओं ने किया मार्गदर्शन

बैठक मे प्रवासी विधायक दुर्गा मुर्मू ,एम डी ठाकुर, रविंद्र वैष्णव,हिरेन्द्र साहू,गोपाल कृष्ण,मदन साहू,गुलाब गोस्वामी ने भी सम्बोधित किया।

0 भाजपा ने दिया सक्रिय और युवा प्रत्याशी

भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारे विधानसभा को युवा और सेवा कार्य करने वाला प्रत्याशी मिला है ।वर्तमान प्रत्याशी गीता घासी साहू  जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप मे रहते हुए भी इस क्षेत्र की समस्याओ के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। पूरे विधान सभा मे विकास कार्य करवाया है।भाजपा ने  सक्रिय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है।इस बार गीता घासी साहू को विजयी बनाकर पांच वर्षो से रुके विकास कार्यो को गति प्रदान करना है।

kgnews

Recent Posts

CG : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न …

CG : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न …

महासमुन्द : वनरक्षक प्रशिक्षण शाला वन विद्यालय, महासमुंद में 80वें वन रक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही)…

4 minutes ago
CG : डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू …

CG : डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : वर्षा ऋतु में बच्चों को डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने…

9 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर 3-3 किलोवाट के…

38 minutes ago
छतरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त

छतरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त

छतरपुर छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने बड़े शराब ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते…

45 minutes ago
CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

2 hours ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

2 hours ago