CM शिवराज ने अच्छी वर्षा के लिए भगवान महाकाल को धन्यवाद अर्पित किया

उज्जैन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचकर सपत्नीक यहां पूजा अर्चना की और प्रदेश में अच्छी वर्षा के लिए भगवान महाकाल को धन्यवाद अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 4 सितंबर को महाकाल मंदिर पहुंचकर महारुद्राभिषेक कर प्रदेश में बारिश कराने की कामना की थी।

सीएम की पूजा-अर्चना का असर हुआ और प्रदेशभर में पूजा के बाद अगले दिन से ही अच्छी बारिश शुरु हो गई थी। प्रदेश के  11 जिले सूखे के मुहाने से बाहर आ गए। भोपाल में ही सितंबर के कोटे की आधी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। आज मुख्यमंत्री अच्छी बारिश होंने के बाद फिर से महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने यहां सपत्नीक महाकाल की पूजा-अर्चना की और भगवान का धन्यवाद अर्पित किया।

चंदनपुरा नगर वन का सीएम ने किया लोकार्पण
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आज राज्य वन शहीद स्मारक औरचंदनपुरा में पचास हेक्टेयर क्षेत्र में फैले नगर वन का आॅनलाईन लोकार्पण किया। इस मौके पर वन मंत्री कुंवर विजय शाह और राज्य मंत्री वन राहुल लोधी भी मौजूद थे। लिंक रोड स्थित वन भवन तुलसी नगर में बने स्मारक का पहले लोकार्पण किया गया। इसके बाद नगर वन का आॅनलाईन लोकार्पण किया जाएगा।  इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता और अपर मुख्य सचिव वन जेएसन कंसोटिया भी मौजूद थे। कर्त्तव्य के दौरान शहीद हुए वनकर्मियों को याद करने के लिए राज्य वन शहीद स्मारक बनाया गया है। नगर वन यहां आने वालों के लिए आॅक्सीजन बैंक की तरह काम करेगा। इस नगर वन को बारह फीट ऊंची जाली से कव्हर किया गया है इससे यहां बाघ, भालू और अन्य वन्य प्राणी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : कम लागत, दोगुना फायदा : जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी …

CG : कम लागत, दोगुना फायदा : जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी …

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने…

2 minutes ago
CG : जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज …

CG : जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज …

अम्बिकापुर : जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 03 जुलाई 2026…

14 minutes ago
CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

CG : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज …

अम्बिकापुर : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की…

17 minutes ago
धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

धमतरी स्कूल में शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ छात्र, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

धमतरी. जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन…

24 minutes ago
इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी हुआ परिचय

इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का भी हुआ परिचय

इनर व्हील क्लब मुरैना ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, नई कार्यकारिणी का…

28 minutes ago