छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : हाथी ने ली ग्रामीण की जान

सूरजपुर वन मंडल में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी इंसानों की जान लेने के साथ ही गन्ने एवं धान की फसलों को भी नुक़सान पहुंचा रहे हैं।

इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र घु‌ई अंतर्गत वन क्षेत्र जजावल के झिलमिला जंगल में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला।

घुई के वन परिक्षेत्र अधिकारी रामजनम प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को ग्राम धूमाडांड़ का रहने वाला सुधु कोड़ाकू पिता रामा उम्र 58 वर्ष अपने अन्य तीन साथियों के साथ अपने घर से झिलमिला जंगल से होते हुए जजावल गया था। 

जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात चारों लोग शाम सात बजे के आसपास झिलमिला जंगल से होते हुए वापस धूमाडांड़ की ओर जाने के लिए निकले।

जंगल में अचानक उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हाथी को सामने देख बाकी के तीन लोग तो जैसे तैसे कर भागने में सफल हो ग‌ए पर अत्यधिक शराब के सेवन के कारण नशे में धुत्त सुधु कोड़ाकू नहीं भाग सका और हाथी ने पहले तो उसे अपनी सूंड़ में लपेटकर नीचे पटका फिर पैरों से कुचल दिया जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर रात में ही वन विभाग व चंदौरा हाइवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंच ग‌ई थी।

जहां वन विभाग ने घटनास्थल का मुआयना कर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष घटना से संबंधित एक पंचनामा तैयार किया तथा मृतक के स्वजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में पच्चीस हजार प्रदान किए। वन विभाग ने मृतक के शव को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचा दिया था।

सुबह बीएम‌ओ डा. विजय सिंह आयम की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ इसके पश्चात शव स्वजनों को सौंप दिया गया। 

रेंजर प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में चार हाथियों का दल सक्रिय है जिनके ऊपर गजराज वाहन व हाथी मित्र दल के साथ वन अमला लगातार निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल न जाने की समझाइश दी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago