राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ के ग्राम जंगलपुर , बुंदेली , जिला राजनांदगांव के युवा आयस्तर मशरूम उत्पादक सौरभ जंघेल को आयस्तर मशरूम उत्पादन , प्रसंस्करण एवं विपण्ण मे उत्कृष्ट कार्य हेतु मशरूम अनुसंधान निदेशालय , सोलन ( हि.प्र . ) आई.सी.ए. आर . द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया ।
10 सितम्बर को मशरूम अनुसंधान निदेशालय सोलन हि.प्र द्वारा आयोजित वर्चुयल सभा में सम्मानित किया गया । उप निदेशक ( उघानिकी ) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली , डा . ए . के . सिंह इस वर्चुयल सभा के मुख्य अतिथि थे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा . विक्रमादित्य पाण्डेय एवं डा . बी . के पाण्डेय सहायक निदेशक ( उघानिकी ) भा . कृ अनु . परिषद् , नई दिल्ली की गरिमामई उपस्थिती में हुई ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता , डा . वी . पी शर्मा निदेशक , निदेशालय मशरूम अनुसंधान , सोलन ( हि.प्र ) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । 25 वर्षीय सौरभ जंघेल विगत तीन वर्षों से मशरूम उत्पादन एवं विपण्णन का कार्य कर रहे है । इन्होनें मशरूम अनुसंधान प्रयोगशाला , पौधा रोग विभाग , कृषि महाविघालय रायपुर से मशरूम उत्पादन एवं प्रस्संकरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर यह कार्य मशरूम वैज्ञानिको एच के सिंह , डा . सी.एस.शुक्ला , डा . नरेन्द्र लाकपाले एवं डा . एम.पी. ठाकुर द्वारा नियमित मार्ग दर्शन प्रदान किया जा रहा है । स्पान ( बीज ) बनाने हेतु मशरूम अनुसंधान प्रयोगशाला से नियमित शुद्वकल्चर प्राप्त कर स्पान ( बीज ) भी कृषकों को उपलब्ध करा रहे हैं । मशरूम उत्पादन पश्चात बचे हुए अवशिष्ट से केचुआ खाद्य एवं जैविक खाद्य बनाने का भी कार्य कर रहे है । राष्ट्रीय सम्मान हेतु मशरूम वैज्ञानिको , पौधा रोग विभाग कृषि महाविघालय रायपुर द्वारा इनके कार्य की अनुशंसा एवं आवश्यक कार्यवाही कर निदेशालय मशरूम अनुसंधान , सोलन ( हि.प्र . ) को प्रेषित किया गया । सौरभ जंघेल छत्तीसगढ़ के अन्य युवाओ के भी प्ररेणाश्रोत बन रहे है एवं उनके माध्यम से कई महिला स्व सहायता समूह मशरूम उत्पादन एवं विपण्णन के कार्य में संलग्न है ।

इस राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त कर सौरभ जंघेल ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है ।







